{"_id":"659709177ac021c0780b5b98","slug":"new-order-in-12460-teacher-recruitment-counseling-will-be-held-today-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10955-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 12460 शिक्षक भर्ती में नया आदेश, आज होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 12460 शिक्षक भर्ती में नया आदेश, आज होगी काउंसिलिंग
Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग और अभिलेखों की जांच शुक्रवार को होगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव का आदेश आने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। जिले को 87 शिक्षक मिलने थे, जिसमें 25 को ही गत दिनों में नियुक्ति पत्र जारी हो पाए थे।
वर्ष 2016 में परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमेें 5,990 अभ्यर्थी नियुक्ति के बाद तैनाती पा चुके हैं। शेष को लेकर हाईकोर्ट ने गत दिनों में तीन माह में भर्ती पूरी करने का आदेश दिया था। बीएसए के अनुसार जिले को 87 नए शिक्षक मिलने है। करीब एक सप्ताह पहले बड़ेल स्थित बीआरसी में काउंसिलिंग के बाद केवल 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले थे।
कई जिलों से आवेदन करने वालों की काउंसिलिंग नहीं कराई गई थी। जबकि कुछ अभ्यर्थी ऐसे थे जो 2018 की काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले सके। जिले के कुछ अभ्यर्थी फिर हाईकोर्ट चले गए थे। बृहस्पतिवार को बीएसए ने बताया कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार को बड़ेल में होगी। सचिव का आदेश आने के बाद शिक्षामित्र के रूप में काम कर रही अभ्यर्थी स्मिता ने बताया कि हम लोगों की मांग है कि जल्द नियुक्त की जाय।