{"_id":"5b36617c4f1c1b603c8b609b","slug":"new-jcb-in-city-municipal-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका के बेड़े में शामिल हुई नई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका के बेड़े में शामिल हुई नई जेसीबी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण में राहत
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका परिषद में शहर क्षेत्र में नाला सफाई के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई है। अब संसाधनों में छोटी बड़ी मशीनों की कुल संख्या चार हो गई है। यह जेसीबी मशीन कई प्रकार के कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद ने अपने संसाधनों में बढोतरी करते हुए अपने बेड़े में जेसीबी मशीन को शामिल किया है। सीमा विस्तार के बाद नगरपालिका की जिम्मेदारी बढ़ी और कार्यक्षेत्र भी। संसाधन की कमी के कारण नगरपालिका का कार्य प्रभावित हो रहा है। नई आई जेसीबी मशीन कई तरह के कार्य करने में सक्षम है। जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग किया जाएगा। अभी तक नाला सफाई व अन्य कार्य तीन मशीन से हो रहा था।
विज्ञापन
अब नई मशीन आने से कम समय मेें सफाई व अन्य कार्य हो सकेंगे। ईओ संगीता कुमारी ने बताया कि नाला सफाई व अन्य कार्य में दिक्कत आ रही थी, समय पर सफाई नहीं हो पा रही थी। अब नई मशीन आने से कार्य बेहतर होगा।
विज्ञापन