{"_id":"5a09d6e04f1c1b79548bcea5","slug":"new-jalpai-gudi-express-surviving-burning-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्निंग ट्रेन होने से बची न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस, चपेट में आए यात्री की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्निंग ट्रेन होने से बची न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस, चपेट में आए यात्री की मौत
बाराबंकी
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को सफेदाबाद के निकट खड़ी इसी ट्रेन में लगी थी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी असम जा रही ट्रेन सोमवार को बर्निंग ट्रेन होते होते बच गई। सफेदाबाद रेलवे स्टेशन से निकल रही ट्रेन की पहियों में धुआं व आग की चिंगारी उठते देख स्टेशन मास्टर की सक्रियता से ट्रेन रोकी गई जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान मची अफरातफरी में ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री घायल हो गया जिसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार को दिन में लखनऊ से चलकर 11.22 बजे सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची नई दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी असम जा रही ट्रेन के कोच नंबर तीन की पहियों से चिंगारी व धुआं निकल रही थी। इस दौरान सफेदाबाद रेलवे स्टेशन मास्टर देवेंद्र शुक्ला ने यह देखा तो उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम फोनकर ट्रेन रूकवाने की बात कही।
इस पर गेट नंबर 181 के पास ट्रेन रुक गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना पर यात्रियों मेें हड़कंप मच गया व सभी नीचे कूदकर भागने लगे। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने बिना फायर ब्रिगेड को बुलाए ही पहियों से निकल रही चिंगारी को काबूू किया। बताया गया है कि पहियों में ब्रेक के पास चिंगारी निकलने लगी थी जिसे सही किया गया। इस दौरान करीब 25 मिनट तक रुकने के बाद 11.45 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी।