{"_id":"615b54208ebc3e4afc369534","slug":"navratra-barabanki-news-lko598652662","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजने लगे पंडाल, बिखरने लगी नवरात्र की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजने लगे पंडाल, बिखरने लगी नवरात्र की रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र की तैयारियों की रौनक छाने लगी है। मां भगवती के आगमन को लेकर दुर्गा पंडाल में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में आवास विकास में दुर्गा पंडाल में कार्य अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है। पटरे व बल्लियों को लगाने के साथ ही अब पहाड़ का लुक दिया जा रहा है। यहां पर पहाड़, माता दुर्गा की गुफा, अमरनाथ गुफा आदि की झांकियों को मूर्तरूप देने की तैयारी हो रही है। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
आवास विकास मोहल्ले में मां वैष्णो का भव्य दरबार, झांकी व पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन होंगे। समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि गुफा, झील आदि का निर्माण किया जा रहा है। झील में पक्षी विचरण करते दिखाई देंगे। मां के दर्शन के लिए वैष्णो देवी की तरह पानी से होकर गुजरना होगा और फिर दर्शन होंगे।
अमरनाथ गुफा का विशेष ढंग से निर्माण किया जा रहा है, जहां पर बर्फ के शिवलिंग के दर्शन होंगे। अंशुमान ने बताया कि मां की ज्योति लाने के लिए छह सदस्यीय जत्था ज्वाला देवी हिमांचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ है। जत्था सात अक्तूबर को वापस लौटेगा और गाजे बाजे के साथ मां के दरबार में ज्योति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
मसौली के खैरातीपुर गांव में मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकार अंगद अपने साथियों के साथ मां दुर्गा व अन्य प्रतिमाओं में अपनी कला को बखूबी उकेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सजावट में मां के परिधान व आभूषण का विशेष महत्व रहता है। इस बार मां की चुनरी कोलकाता से मंगाई गई है तथा आभूषण मुंबई से मंगाया गए हैं। मुकुट कोलकाता से मंगाया है। स्टोन वर्क के लिए गोरखपुर से भी सामान लाया गया है।
बंगाल की तर्ज पर होगी पूजा, अनुमति मिलने का इंतजार
नगरपालिका में होने वाली दुर्गा पूजा कमेटी यूथ एसोसिएशन को अभी तक अनुमति नहीं मिली है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजलाल सालवानी ने बताया कि अभी तक अनुमति नहीं मिली है। लेकिन तैयारियां की जा रही हैं। बड़े पैमाने पर न सही, पूजा तो अवश्य होगी। जो भी शासन का निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
ढाक की गूंज, धूप की सुगंध के बीच मां भगवती की विशेष पूजा की जाएगी। पूजा अर्चना के लिए बंगाल से पुरोहितों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। नियमों का पालन करते हुए मूर्ति की स्थापना कर पुरोहितों की टोली द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।