फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   navratra

मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे

Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
navratra
बाराबंकी। शुक्रवार को नवरात्रि के पहले दिन शहर स्थित बड़ी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
 सुख, सद्बुद्धि, शांति, ऐश्वर्य व ज्ञान प्रदायिनी जगजननी मां दुर्गा के आराधना के साथ ही वांसतिक नवरात्र शुरू हो गया। शुक्रवार की सुबह कलश स्थापना कर मां दुर्गा के नौ रूपाें में प्रथम शैलपुत्री की भक्तों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


कलश स्थापना व हवन पूजन के बीच भक्ताें ने मां की स्तुति की व व्रत का शुभारंभ किया। मंदिर पहुंचे भक्तों ने पूजन-अर्चन कर घंटा-घड़ियाल की गूंज के साथ ही जयकारे लगाए। मंदिराें में सुबह से ही भक्ताें का शुरू हुआ आना जाना देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को मां दुर्गा के पहले स्वरूप और शैलराज हिमालय की पुत्री सुख-समृद्धि की देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में कई तरह के फूलों से सजा मां का दरबार महक उठा। घरों में कलश स्थापना के बाद भक्तों ने पूजा-अर्चना की। अमृत की अधिष्ठात्री, यज्ञों की विधात्री विश्वरूपिणी मां भगवती की आराधना के लिए शहर के देवी मंदिराें बड़ी देवी माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, मुड़कटी माता मंदिर, पूर्वी देवी माता मंदिर, फूलमती माता मंदिर, छोटी काली माता मंदिर में भोर होते से ही देवी भक्ताें का आना शुरू हो गया।


भक्तों ने माता के जयकारे लगाए व घंटा-घड़ियाल की गूंज के बीच देवी की आराधना की। नवरात्र के पहले दिन से ही कई देवी भक्ताें ने अपने व्रत की शुरूआत की। कई तरह के फूलों व आकर्षक चुनरी से सजी माता की मूर्तियाें को फल, फूल अर्पित कर धूप, दीप से पूजन किया गया। शाम को मंदिरों में भीड़ के चलते भक्तों ने कतारबद्घ होकर दर्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed