फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nagar palika

नगर पालिका को नहीं पता महापुरूषों का नाम

Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
बाराबंकी। शहर में जन सहयोग से बनाए गए जेब्रा पार्क की दीवारों पर अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर व महापुरुषों की पेंटिंग बनाई गई है। इस काम को कराने वाले नगर पालिका प्रशासन के अफसरों को महापुरुषों का नाम तक सही से नहीं पता है। यहां पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की फोटो लगी है जबकि उनके नाम के आगे अब्दुल कलाम आजाद लिख दिया गया है।
विज्ञापन

जेब्रा पार्क की दीवार पर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पेंटिंग बनी है। जबकि उनके नाम के आगे अब्दुल कलाम आजाद लिखा है। यहां के कर्मचारियों को देश के पूर्व राष्ट्रपति व महापुरुषों का नाम भी सही से नहीं पता है। अब्दुल कलाम आजाद का सही नाम मौलाना अबुल कलाम आजाद है। वह लेखक, पत्रकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह देश की आजादी के पहले कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि चित्र में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम है जो महान वैज्ञानिक थे।
विज्ञापन

पार्क में महापुरुष के चित्र पर गलत नाम अंकित होने से यहां सुबह व शाम टहलने के लिए आने वाले लोग खासकर बच्चे ज्यादा भ्रमित हो रहे हैं। सभी इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को दोष दे रहे हैं। पार्क की दीवारों पर अन्य कई महापुरुषों के भी चित्र बने हैं। ईओ पवन कुमार का कहना है कि जेब्रा पार्क की दीवार पर यदि किसी महापुरुष का नाम उसके चित्र के आगे गलत अंकित हो गया है तो उसे सही करवा दिया जाएगा। ईओ ने कहा कि लगता है इस काम को करने वाले कर्मचारियों से यह गलती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed