फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

दवा निर्माण का हब बनेगा उत्तर प्रदेश : अवनीश अवस्थी

Sun, 05 Feb 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। उप्र ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्रम के तहत सफेदाबाद स्थित हिंद इंस्टीट्यूट में उन्मुखीकरण कार्यक्रम शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार और अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव मिश्रा ने युवाओं को चिकित्सा क्षेत्र में अपार संभावनाओें से अवगत कराया। रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में शिक्षाविद प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल व विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण आनंद कुमार ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन




चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र चमकेंगे
फेदाबाद। हिंद मेडिकल इंस्टीट्यूट में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि चिकित्सा सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नई उड़ान भरने वाला है। निजी मेडिकल कॉलेजों से निकलने वाला चिकित्सक अब रोजगार ढूंढने वाले नहीं रोजगार देने वाला बनेगा। दवाओं के निर्माण में भी प्रदेश अब हब बनने को तैयार है। कई प्रमुख दवा कंपनियां प्रदेश में आने को तैयार हैं। मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा अब हाईटेक होगी ताकि यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राएं कुशल डॉक्टर बनें और देश व प्रदेश की सेवा कर सकें। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 48 मेडिकल कॉलेज, 16 डेंटल कॉलेज समेत 250 से अधिक नर्सिंग कॉलेज और 46 पैरामेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देना तय किया गया है ताकि पढ़ाई आसान और रुचिकर बन सके। अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति चिकित्सा शिक्षा प्रोफेसर संजीव मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक स्वयं रोजगार देने वाले बने न की ढूंढ़ने वाले। चिकित्सा में अपार निवेश की संभावनाएं हैं। हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. आमोद कुमार सचान ने चिकित्सा संस्थान में एअर एंबुलेंस की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा मिश्रा ने अतिथियों को आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन




सरकार की मंशा, युवाओं को इंवेस्टर्स समिट से जोड़ा जाए
माती। श्री रामस्वरूप मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिक्षाविद/पूूर्व कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण आनंद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षाविद प्रो. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी दिनांक 10 से 12 फरवरी को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्य के समावेशी विकास, व्यापार के अवसरों का अन्वेषण तथा सहभागिता स्थापित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य जगत से जुड़े लोगों को एक विचार मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 90 के दशक से आंशिक रूप से उद्योगों की स्थापना की शुरुआत तो हुई, लेकिन उद्योगों की स्थापना से संचालन तक हम परहेज करते रहे। आज प्रदेश के विकास के लिए निवेशकों को हर क्षेत्र में सुविधाएं दी जा रही हैं। इन निवेशों से आने वाले नए अवसरों सेे लाभ लोगों को मिल सके, इसके लिए युवा पीढ़ी को जागरूक किया जाना आवश्यक है। सरकार की मंशा है कि युवाओं को इंवेस्टर्स समिट से जोड़ा जाए और उन्हें आगामी भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। कार्यक्रम में समस्त छात्र-छात्राओं को सरकार की समस्त नीतियों से संक्षिप्त परिचय तथा युवाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम नवाबगंज विजय कुमार त्रिवेदी, उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, कुलपति प्रो. देवेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed