फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: सइयां मिले लरकइयां मैं क्या करूं...

Sun, 05 Feb 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
NA
महादेवा (बाराबंकी)। शिव स्तुति से माहौल भक्ति के रस में डूबा तो उसके बाद अवधी गीत-संगीत की प्रस्तुति ने रंग जमा दिया। महादेवा महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार की शाम ऑडिटोरियम के सांस्कृतिक मंच पर लोक सांस्कृतिक गौरव सम्मान से नवाजी गई नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव व उसके साथी कलाकारों ने धूम मचा दी। हाथों में त्रिशूल व डमरू लिए भगवान शिव व उनके गणों के रूप में मंच पर पहुंचे कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन



पंख एक पहल फाउंडेशन के बैनर तले कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया। वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ... से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद शिव स्तुति आदि अनंत शिव योगी महादेव... से माहौल शिवमय हो गया। फिर नृत्यांगनाओं ने सइयां मिले लरकइयां मैं क्या करूं..., रंगी साड़ी गुलाबी चुनरिया रे..., छोटे से नन्हे से हमका मिले बालम... प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन



होली गीत रंग डारूंगी नंद के लालन पर रसिया को नार बनाओ रे... पर कथक व लोकनृत्य की जोरदार प्रस्तुति दी गई। इसके बाद शिव हैं भोले भाले गले मृग डाले... सुनाया तो लोगों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। पंख एक पहल फाउंडेशन की लोक नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव व उनकी टीम ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब पर आधारित अवधी भाषा पर आधारित गीतों लोक नृत्य कर खूब वाहवाही बटोरी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, एसडीएम तान्या सिंह ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर की। अंत में सभी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed