{"_id":"63deb754487ff67e5044b0d9","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-76362-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक में घुसा मालवाहन, 11 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक में घुसा मालवाहन, 11 श्रद्धालु घायल
Sun, 05 Feb 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Feb 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। संतकबीरनगर से श्रद्धालुओं को लेकर सीतापुर जिले के नैमिषारण्य तीर्थ जा रहा मालवाहन शनिवार सुबह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में मालवाहन पर सवार 11 लोग घायल हो गए। इनमें छह लोगों को गंभीर चोट आने के कारण सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
फतेहपुर-भगौली मार्ग पर शनिवार को सुबह कसियापुर गांव के पास रेलवे क्राॅसिंग बंद थी। एक ट्रक क्राॅसिंग से पहले खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में मालवाहन आया और ट्रक में पीछे से घुस गया।
मालवाहन पर डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। इनमें रघुनाथ (65), रामअचल (60), यशोधरा (64), प्रहलाद (68), सेलमान यादव (55) निवासी राजाबारी थाना मेहदल, चंद्रिकाप्रसाद (85) निवासी ग्राम छाछापार थाना खलीलबाद, राजाराम (74) निवासी अवराही, हरीराम (65) निवासी ग्राम छनिया थाना खलीलाबाद, परमावती (60) निवासी बिलौली, रूहेया (19) निवासी ग्राम बसलील थाना पथरा बाजार, नंदकिशोर (73) निवासी बटौली थाना बेलहर घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को फतेहपुर सीएचसी पहंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामअचल, चंद्रिकाप्रसाद, राजाराम, परमावती, प्रहलाद व सेलमान यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों ने बताया कि सभी लोग संतकबीरनगर से जयगुरुदेव की संगत में भाग लेने सीतापुर जिले के नैमिषारण्य तीर्थ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी बाराबंकी पहुंच गए। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।