{"_id":"63dd63be8d7fcb15eb577d41","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-75155-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां...
Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। योग की पाठशाला लगी, जिसमें योगाचार्यों ने विविध आसन सिखाए तो दूसरी ओर छात्र-छात्राओंं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन जीत लिया। मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
तिंधवानी स्थित जेबीएस इंस्टीट्यूट बंदी का पुरवा में संस्थान की प्रेरणास्रोत स्व. फूलमती सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन-पूजन के बाद पतंजलि योगपीठ के योगगुरु स्वामी अभिषेक देव व सत्यदेव ने प्राणायाम, भस्तिका, अनुलोम विलोम, वृक्षासन, भ्रामरी आदि आसन कराए और योग से स्वस्थ एवं निरोग रहने के टिप्स दिए।
सरस्वती वंदना के बाद तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां... गीत पर अनुष्का यादव, श्रेया श्रीवास्तव, अंशिका के थिरकते कदमों के बीच बेहतरीन नृत्य ने सभी का मन जीत लिया। एक से बढ़कर एक गीतों पर सभी गुनगुनाते नजर आए। चलो बच्चों उठाओ बस्ता..., लहरा दो लहरा दो सरकशी का पचम... गीत पर आदित्य गौर ने नृत्य कर समां बांध दिया। सभी ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक पूनम सिंह, आकाश सिंह व आकांक्षा सिंह ने फूलमती सिंह के चित्र पर माल्यार्पण उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि बच्चों को योग करने की आदत डालने की आवश्यकता है। ताकि पढ़ाई की तरह ही योग उनकी दिनचर्या में शामिल हो सके। इस मौके पर उर्मिला रावत, ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव, प्राचार्या अर्चना मिश्रा, प्रेमलता सिंह, डॉ. सुशील कुमार श्रीवास्तव, रोली यादव, स्नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।