{"_id":"63dc8940cea1cb62347dca59","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-74591-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा कोई देव न दूजा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा कोई देव न दूजा...
Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महादेवा ऑडिटोरियम में बने सांस्कृतिक मंच पर पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आगाज हुआ। बृहस्पतिवार शाम जब बच्चों ने जय गणेशा जय गणेशा व हर हर महादेव शिव शंभू... आदि भक्ति गीत प्रस्तुत करना शुरु किया तो माहौल शिवमय हो गया। लोगों ने बच्चों की प्रतिभा का लोहा मानता हुए खड़े होकर तालियां बजाईं।
महादेवा महोत्सव के शुभारंभ के बाद शाम को ऑडिटोरियम के मंच पर बहार सुगम संगीत प्रभाग के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के बच्चों सुरभि श्रीवास्तव, ज्योति रावत, स्वेच्छा वर्मा, निष्ठा शर्मा आदि ने शिव स्तुति, शिवा शिवा शिव शंभू, हर हर महादेव शिव शंभू..., ये तेरा करम है जो तूने दर पे बुलाया है... प्रस्तुत कर पूरे पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
शिव स्तुति के बाद मेघना मिश्रा ने सत्यम शिवम सुंदरम... सुनाया तो लोग उनके साथ गुनगुनाने लगे। मोनिका श्रीवास्तव ने सुख के सब साथी दुख में न कोई..., तो ज्योति रावत ने, मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा कोई देव न दूजा... सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बारी थी स्टेपिंग स्टोन अकादमी की।
विज्ञापन
डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल के निर्देशन में बच्चों ने बगड़ बम बम बम लहरी..., छल्ली करदे सीना मेरा... , ओ ओ इश्क तेरा तड़फावे... पर सामूहिक नृत्य किया तो लोग आनंद से झूम उठे। इस दौरान मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है... आदि गीत व भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सांस्कृतिक मंच का संचालन आशीष पाठक ने किया।
मेले में बढ़ी रौनक, आने लगे शिवभक्त
महादेवा महोत्सव के साथ ही फाल्गुनी मेले की रौनक बढ़ने लगी है। महादेवा में 18 फरवरी यानि महाशिवरात्रि तक चलने वाले मेले के दौरान कांवड़िया आस्था की कांवड़ लाकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं। महादेवा में शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग मेले में सजी दुकानों पर परिवार के साथ खरीदारी कर रहे हैं।
खूब मस्ती कर रहे हैं बच्चे
मेले मेें लगे झूले का बच्चे खूब आनंद उठा रहे हैं। झूला झूलने के लिए बच्चे लाइन लगाकर इंतजार करते हुए दिखाई दिए। छोटे के अलावा बड़ा झूला आकर्षक का केंद्र है। मेले में बच्चे खिलौने खरीदते नजर आए।
लेजर शो के जरिए प्रस्तुत हुई रामायण
महादेवा महोत्सव का सप्तरंगी मंच बृहस्पतिवार रात लेजर शो की रोशनी से जगमगा उठा। लेजर शो के जरिए श्री लोधेश्वर महादेव के इतिहास को दर्शाया गया। इसके बाद आजादी के अमृत महोत्सव का चित्रण हुआ। इसमें राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के विचारों और त्रेता युग की रामायण को लेजर शो के जरिए दिखाया गया। सीता हरण के बाद भगवान राम व जटायु का मिलन का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। भगवान राम की हनुमान से मित्रता व लंका पर विजय का भी चित्रण किया गया। महादेवा महोत्सव में यह पहला मौका था, जब जिला प्रशासन ने लेजर शो का आयोजन कराया है। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मंच पर प्रस्तुति देने वाले कालाकारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।