फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: सवा तीन सौ बीघे सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा, दो पर केस

Sun, 22 Jan 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 22 Jan 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
NA
फतेहपुर/ बेलहरा (बाराबंकी)। दबंगों ने करीब सवा तीन सौ बीघे सरकारी जमीन पर लंबे समय से कब्जा कर रखा था। इनकी पहुंच और रसूख के आगे इस जमीन को खाली कराने का साहस प्रशासनिक अमला भी नहीं जुटा पा रहा था। शनिवार को डीएम की सख्ती और एडीएम के निर्देशन में पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने जमीन को अवैध कब्जे से ही नहीं मुक्त कराया बल्कि दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। तैयार फसल को ग्राम समाज के सुपुर्द कर इसे नीलाम कराया जाएगा और इससे होने वाली आय राजकीय कोष में जमा होगी।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम बसारी में करीब 325 बीघे सरकारी (सीलिंग) की जमीन है। इस भूमि पर कुंदन और धनीराम ने दबंगई के बूते लंबे समय से अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था और इस जमीन को बटाई पर देकर खेती करा रहे थे। इस बात की जानकारी जब जिलाधिकारी अविनाश कुमार को हुई तो उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश एडीएम राकेश कुमार सिंह को दिए।
विज्ञापन



शनिवार को एसडीएम डॉ. सचिन कुमार वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, नायब तहसीलदार शरद सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने जमीन पर लगी आलू और गेहूं की फसल की सांकेतिक जुताई कराकर पूरी फसल को ग्राम समाज के सुपुर्द कराते हुए कहा कि तैयार फसल की नीलामी कराकर इसे प्राप्त आय को राजस्व खाते में जमा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूलते थे सात हजार रुपये बीघे
बसारी के ग्रामीणों ने बताया कि जिस सरकारी (सीलिंग) की भूमि है पर दबंग कुंदन और धनीराम ने कब्जा कर रखा था उससे वह सात हजार रुपये प्रति बीघे के दाम प्रतिवर्ष की दर से बतौर किराया वसूलते थे। यह जमीन वह लोगों को खेती करने के लिए किराए पर देते थे और इससे होने वाली लाखों की आय को वह खुद हजम कर जाते थे।




सरकारी (सीलिंग) की जमीन है जिस पर गांव के दो लोग लंबे समय से काबिज थे। जमीन पर लगी फसल को ग्राम समाज के सुपुर्द कर दिया गया है और फसल तैयार होने पर उसकी नीलामी कराकर पैसा राजकीय कोष में जमा कराया जाएगा। डीएम, एडीएम के निर्देश पर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है तथा दोनों के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज करा दिया गया है।
डॉ. सचिन वर्मा, एसडीएम, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed