फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: छप्पर में लगी आग, बुजुर्ग की जलकर मौत

Sun, 15 Jan 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Jan 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
NA
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के जरगावां गांव में बीती रात छप्पर में आग लग गई, जिससे छप्पर में सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



असंद्रा थाना क्षेत्र के जरगावां गांव के छेदू रावत (62) रात को अपने घर से थोड़ी दूर छप्पर के नीचे सोने चले जाते थे। शुक्रवार की शाम भी वह छप्पर के नीचे पुआल लगाकर सोने गए थे। इसी बीच देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई और उसमें सो रहे छेदू की जलकर मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों को भी कोई आहट नहीं मिली।
विज्ञापन



सुबह वहां से गुुजर रहे ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव देखकर पुत्र ओमप्रकाश को सूचना दी। साथ ही घटनाक्रम से पुलिस को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed