{"_id":"63ce6edb6b5fd54bf668b0d8","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-52837-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सिद्धौर, हरख, फतेहपुर और सूरतगंज ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सिद्धौर, हरख, फतेहपुर और सूरतगंज ने जीते मैच
Mon, 23 Jan 2023 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मंगलवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में टीचर्स प्रीमियर लीग संस्करण-5 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन चार मैच खेले गए, जिसमें प्रीमियर लीग में सिद्धौर, हरख, फतेहपुर, सूरतगंज ने मैच जीत लिए। टीचर्स प्रीमियर लीग का पहला मैच हैदरगढ़ एवं सुपर सिद्धौर के बीच खेला गया, जिसमें सुपर सिद्धौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 68 रन बनाए। इसके जवाब में हैदरगढ़ ने आठ ओवर में 67 रन ही बना पाए और सिद्धौर ने एक रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच हरख एवं पूरेडलई के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम बल्लेबाजी करते हुए हरख ने आठ ओवर में 81 रन बनाए। यह मैच पूरेडलई दो रन से हार गई। तीसरा मैच रामनगर एवं फतेहपुर के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 56 रन ही बना सकी। इसके जवाब में फतेहपुर ने आसानी के साथ लक्ष्य को हासिल करके आठ विकेट से मैच जीत लिया।
चौथा मैच त्रिवेदीगंज एवं सूरतगंज के बीच खेला गया, जिसमें सूरतगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में ताबड़तोड़ 89 रन बनाए तथा यह मैच त्रिवेदीगंज से 20 रन से जीत लिया। स्टेडियम में दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्मल तिवारी, दीपक, रिजवान व रिकी भट्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंज जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र यादव ने किया। टीचर्स प्रीमियर लीग का संयोजन प्रदेश पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिनेश वर्मा ने किया। अटेवा जिला संयोजक अमित वर्मा ने कहा कि सभी युवा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के लिए लगातार प्रयास करते रहे सभी युवाओं को कामयाबी जल्द मिलेगी। इस मौके पर मनोज चौधरी, अरुण वर्मा, विपिन वर्मा, विपिन कुमार, राजेश वर्मा, हिसाल बारी किदवई,पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।