{"_id":"614e21768ebc3e01445181f7","slug":"must-wear-seat-belt-while-driving-barabanki-news-lko597115292","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। यातायात नियम का पालन कराने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ विधायक शरद अवस्थी ने ई-रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह 24 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।
इस मौके पर विधायक शरद अवस्थी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरश: पालन करें, जिससे सुरक्षित यातायात संभव हो सके।
एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है। अत्यधिक गति से वाहन न चलाएं और वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि सड़क हादसों में और ज्यादा कमी लाई जा सके।
एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने सड़क पर चलने के लिए विभिन्न नियमों की जानकारी दी और कहा कि जब हम सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हैं तो इससे हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि दूसरों को भी दुर्घटना के जोखिम से दूर रखने में सक्षम रहते हैं। मौजूद सभी लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन उमाशंकर मिश्र, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरे सप्ताह चलने वाले इस अभियान में अलग-अलग दिन के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यालय आने वाले आवेदकों की संगोष्ठी, नए बस स्टेशन पर यातायात नियम संबंधी पंफलेट वितरण, स्कूल के बच्चों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम, रिफलेक्टर लगाने, सीट बेल्ट, हेलमेट के प्रति जागरुकता के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।