फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Murder of a young man outside the village.

Barabanki News: गांव के बाहर युवक की हत्या

Mon, 29 Jan 2024 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Murder of a young man outside the village.
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रमना गांव में शनिवार की रात एक युवक का शव गांव के बाहर धार्मिक स्थान के चबूतरे पर पाया गया। युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। ऐसा लग रहा था कि उसे पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रमना गांव निवासी प्रकाशचंद्र के पुत्र रामसमुझ (30) का शव शनिवार की रात गांव के बाहर पश्चिम करीब पांच सौ मीटर दूर एक धार्मिक चबूतरे पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। हमले में युवक के एक पैर की हड्डी बाहर निकल आई थी। उसकी कमर पर गंभीर चोट के निशान मिले। हालात बता रहे थे कि मौके पर संघर्ष हुआ है।
विज्ञापन



रामसमुझ की मां संतोष कुमारी व पत्नी शोभा ने बताया कि गांव निवासी शैलेंद्र कुमार रात करीब आठ बजे उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। रात करीब नौ बजे वतियामऊ गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि रामसमुझ घायल हालत में गांव के पश्चिम दिशा में एक धार्मिक चबूतरे पर पड़ा है। रात करीब 12 बजे रामसमुझ को जिला अस्पताल में मृत हालत में लाया गया और शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो काेहराम मच गया। परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस उनको कार्रवाई का भरोसा दे रही थी। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या का कारण क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed