{"_id":"62b9fc25f09cfe679e6a9b42","slug":"murder-barabanki-news-lko6371260158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर मोहल्ले के गायत्रीपुरम में एक महिला की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव कमरे में बंद था। सोमवार को महिला की छोटी बहन उससे मिलने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। महिला का पति अपनी दूूसरी पत्नी के साथ फरार है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गायत्रीपुरम निवासी संतोष यादव की शादी करीब 20 साल पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के खिदरापुर निवासी अंबिका प्रसाद की पुत्री शीलम (40) के साथ हुई थी। दोनों मकदूमपुर में रहते थे। इसी मकान के निचले हिस्से में कई किराएदार रहते हैं। करीब डेढ़ साल पहले संतोष ने शहर के ही लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी कविता नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी।
यह दूसरी पत्नी भी पास के ही एक अन्य मकान में रहती थी। दूसरी शादी को लेकर संतोष व उसकी पत्नी शीलम के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। शीलम ने इसे लेकर न्यायालय में केस दायर किया था। सोमवार को शीलम का छोटा भाई विकास व बहन काजल अपने भतीजे की दवा लेने शहर आए थे। इस दौरान दोनों बहन से मिलने मकदूमपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण दोनों ने अपने बहनोई संतोष के मोबाइल पर कॉल की मगर मोबाइल बंद मिला। आखिरकार काजल ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला और अंदर गई तो सन्न रह गई। क्योंकि कमरे में जमीन पर उसकी बहन का शव पड़ा था। शीलम की नाक से खून आ रहा था और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
सूचना मिलने पर माता रामदेई व पिता अंबिका प्रसाद समेत अन्य परिवारीजन भी पहुंच गए। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति संतोष, संतोष की दूसरी पत्नी कविता व कविता के पिता बलराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
कमरे के हालात बता रहे थे हुआ था संघर्ष
जिस कमरे में शीलम का शव पाया गया उसके हालात बता रहे थे कि मरने से पहले शीलम ने काफी संघर्ष किया। बिस्तर उलझा पड़ा था। मंगलसूत्र व बालों का क्लेचर टूटा पड़ा था। शरीर पर कई जगह रगड़ के निशान थे।