फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

गोली मारकर किसान की हत्या

Sat, 25 Jun 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
murder
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से कारतूस मिलने की बात पुलिस कह रही है जबकि कई घंटे बाद एक तमंचा भी झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है जबकि यह बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अटवा गांव निवासी उत्तम वर्मा (35) की बृहस्पतिवार को पत्नी से किसी प्रेम प्रसंग को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद हालात सामान्य हो गए थे। दोपहर को 3 बजे उत्तम अपनी पुत्री शिप्रा से यह कहकर निकला था पनीर लेने जा रहा है। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया। परिवारीजन गांव वालों के साथ उसकी खोजबीन में लग गये। शुक्रवार सुबह करीब एक किमी दूर पल्ला गुलरिहा गांव के पास खेतों में उत्तम का शव पड़ा मिलने की सूचना पर परिवारीजन व पुलिस दोनों पहुंच गए।
विज्ञापन

उत्तम की दाहिनी कनपटी में गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से एक कारतूस मिला। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी आसपास कोई असलहा नहीं मिला। जिससे मामला पेचीदा हो गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड बुलाकर छानबीन की मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को करीब साढ़े 6 बजे पुलिस ने बताया कि एक तमंचा पास की झाड़ियों से बरामद हो गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने भी जांच की। मामला तब और उलझ गया जब उत्तम के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा द्वारा पिता की आत्महत्या करने की तहरीर दी गई। एसओ विनोद यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन की जा रही है।
हालात बता रहे आत्महत्या नहीं हत्या
उत्तम की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि तमंचा झाड़ियों में मिला। लेकिन ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उत्तम को आत्महत्या करनी थी तो वह घर से एक किमी. दूर क्यों आया।
सवाल यह भी है कि अगर उत्तम ने खुद को गोली मारी तो तमंचा भी मौके पर ही मिलता। उसे झाड़ियों में किसने पहुंचाया। इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि, मृतक के नाबालिग बच्चे से तहरीर ली गई जबकि घर में पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी थे। फिलहाल, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

प्रधानी का चुनाव लड़ चुका था उत्तम
मृतक उत्तम मजबूत कद-काठी का व्यक्ति था और उसने पिछले पंचायत चुनाव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, किसी महिला से प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर उसके घर में कलह होती थी। अभी तक की जांच में उसकी किसी से कोई दुश्मनी सामने नहीं आई है।
युवक के परिवारीजनों ने आत्महत्या की बात कही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
-पूर्णेंदु सिंह, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed