फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

गोली मारकर की युवती की हत्या

Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder
असंद्रा (बाराबंकी)। पेड़ काटने को लेकर चचेरे भाइयों में हो रहे विवाद का वीडियो बना रही भतीजी की चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके छोटे भाई-बहन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आननफानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घर में कोहराम मचा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के पलौली गांव का है।
विज्ञापन

यहां के निवासी अजय सिंह का चचेरे भाई हर बहादुर सिंह से गांव के बाहर खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ का विवाद चल रहा है। इसको लेकर अजय ने पहले असंद्रा पुलिस से शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई न होने के चलते बुधवार की सुबह एक बार फिर अजय व हर बहादुर में विवाद होने लगा।
विज्ञापन

अजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह वह पेड़ की टहनिया बिन रहा था। इतने में विपक्षी हर बहादुुर, मान बहादुर, रन बहादुर सुभाष, सत्येंद्र सिंह, रेशमा, रीता, बसंती व बेटी पूजा व नैंसी के साथ वहां पहुंचकर हमलावर हो गए। लाठी-डंडों की पिटाई के बाद वह जान बचाकर घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामले की शिकायत करने वह ट्रैक्टर लेकर थाने जा रहा था। इस दौरान विपक्षियों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया। इस पर बड़ी बेटी स्वीटी (24) मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। इसी बीच छत पर चढ़े हर बहादुर ने लाइसेंसी बंदूक से स्वीटी को गोली मार दी। गोली स्वीटी के दाढ़ी व मुंह से होते हुए हलक पार कर गई। इससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वही दूसरे व तीसरे राउंड की फायरिंग में अजय की दूसरी बेटी शिवानी (16) व सत्यम (14) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आननफानन घायल भाई-बहनों को सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग वत्स, एएसपी दक्षिणी मनोज पाण्डेय, सीओ रघुवीर सिंह व असंद्रा थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर अजय सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।

असंद्रा थाना क्षेत्र में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। गोली लगने से एक लड़की की मौत हो गई है। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-अनुराग वत्स, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed