{"_id":"6287ea2eeb7d2f2a760fefa6","slug":"murder-barabanki-news-lko63151612","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का गोमती में मिला शव, हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का गोमती में मिला शव, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेदाबाद/ सतरिख (बाराबंकी)। तीन दिन से लापता युवक का शव गोमती नदी के गौरियाघाट के पास शुक्रवार की सुबह मिला। युवक की तलाश कर रहे परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची सतरिख पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मामले की जांच कराने की बात कही।
मामले को लेकर पहले ही पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिवारीजन व ग्रामीणों ने आरोपी युवक व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में डेरा डाल दिया। इस पर पुलिस हरकत में आ गई। सूचना मिलते ही सीओ सदर भी थाने पहुंचे। वहां पर पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिवारीजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। तब जाकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मामला सतरिख थाना क्षेत्र के परेठिया गांव की है। यहां के निवासी शिवराज यादव का बेटा संतोष कुमार यादव (28) लखनऊ के तिवारीगंज स्थित गोयल कैम्पस में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार को अपनी ड्यूटी से सीधे थाना क्षेत्र के दिबियापुर में रहने वाले चचेरे फूफा के घर जाने की सूचना फोन पर परिवारीजनों को दी थी। इसके बाद युवक का फोन बंद होने पर परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद युवक का पता नहीं चला तो पिता ने सतरिख थाने में बेटे की लापता होने की तहरीर दी। इस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने वाली सतरिख पुलिस ने युवक की तलाश दूर उसके मोबाइल की लोकेशन तक की जानकारी करना जरूरी नहीं समझा। मगर, परिवारीजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे। परिवारीजनों ने पुलिस विभाग के अपने एक करीबी अधिकारी से मोबाइल की लोकेशन का पता करवाया तो उसकी अंतिम लोकेशन दिबियापुर गांव के पास की पाई गई। वहीं अंतिम बार उसकी बात दिबियापुर में रहने वाले उसके चचेरे फूफा विजय यादव से होने की बात सामने आई।
इस पर परिवारीजनों का शक और गहरा गया। गोमती के किनारे तलाश कर रहे परिवारीजनों को शुक्रवार सुबह युवक का शव उतराता मिला तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद परिवारीजनों ने थाने में डेरा डाला तो पुलिस हरकत में आ गई। पिता शिवराज यादव की तहरीर तहरीर पर आरोपी चचेरे फूफा विजय यादव व उसके साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि बेटे के गले, सीने व पैर में चोट के निशान मिले है। सीओ सदर नवीन सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खनन माफिया होने का आरोपी को मिल रहा फायदा
युवक की हत्या में नामजद आरोपी के खनन माफिया होने से पहले से पुलिस से सांठगांठ होने का उसको फायदा मिल रहा है। हत्या के आरोपी युवक खनन माफिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार का गोमती में शव मिलने पर परिवारीजन आरोप लगा रहे थे। तो लखैचा चौकी के इंचार्ज आरोपी युवक को अपनी निजी कार से घूमा रहे थे। उसे थाने पर ले जाकर आवभगत कराने का भी ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया है।