फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बंधे थे दोनों हाथ

Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
murder
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में एक युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। उसके दोनों हाथ आगे की तरफ बंधे थे। इसे लेकर परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारण की पुष्टि के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे गांव के निवासी शिव भोला मिश्रा (38) का शव उसके घर के पास नीम के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना दूसरे मोहल्ले में रहने वाले शिवभोला के भाई बृजकिशोर मिश्रा को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग इसलिए हैरान थे क्योंकि शिवभोला के दोनों हाथ गमछे से बंधे थे। मामले की जानकारी पाने के बाद रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की मगर कोई खास जानकारी नहीं हो सकी। परिवारीजनों ने बताया कि शिवभोला अविवाहित था। सरल स्वभाव के कारण सभी से उसकी पटती थी। हाथ बंधे होने के कारण परिवारीजन हत्या की आशंका भी जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में भी इस बात की चर्चा थी कि आखिर हाथ बंधे होने के बाद शिवभोला खुदकुशी कैसे कर सकता है। रामनगर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
खेत में बने मचान पर लटकती मिली लाश
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में बनाए गए मचान से लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, मौसंडा निवासी अरविंद कुमार वर्मा (32) रविवार की शाम रोज की तरह फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। रात करीब दस बजे जब छोटा भाई नरेंद्र खाना लेकर पहुंचा तो उसका शव खेत में बने मचान में रस्सी के सहारे लटकता मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवारीजनों की माने तो राहुल मनोरोगी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed