फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

भूमि विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Fri, 08 Apr 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
murder
सूरतगंज (बाराबंकी)। वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग की विपक्षियों ने भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के बाहर चकमार्ग के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे। भाई की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी उत्तरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी मजरे दुर्गापुर गांव की है।
विज्ञापन

यहां के निवासी राम विजय यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई संतराम उर्फ गोधन (60) बुधवार को गांव में ही एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद खेत की रखवाली करने गया था। आरोप है कि वहां भूमि विवाद की रंजिश में गांव के ही पप्पू उर्फ कृष्ण पाल, टिल्लू उर्फ देवेंद्र पाल यादव, अमरेश व दिलीप ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी भूमि पर मवेशी बांधकर कब्जा कर रहे थे। इसको लेकर उनसे विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

भाई ने भूमि की पैमाइश कराने की अर्जी दी थी। इससे नाराज विपक्षियों ने जान से मरने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह सवा सात बजे वृद्ध का शव गांव के बाहर पिपरीघाट से दुर्गापुर कच्चे मार्ग के पास बाग में मिला। उसके पेट में गोली लगी थी तो चेहरे समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। इसकी सूचना पर सीओ योगेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया। संतराम अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण की वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व पुलिस की तीन टीमें लगाईं। एएसपी ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में कृष्ण पाल यादव व देवेंद्र पाल यादव पर मोहम्मदपुर खाला थाने में मारपीट व एससी-एसटी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

तहसील व पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
बुजुर्ग की हत्या के बाद परिवारीजनों ने तहसील व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई रामविजय ने बताया कि भूमि की पैमाइश के लिए जनवरी में तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर पैमाइश का आदेश हुआ था। लेकिन तहसील प्रशासन ने पैमाइश तक नहीं की। आरोप है कि हत्या में शामिल आरोपियों ने मृतक के खेत में खूंटा गाड़ कर कब्जा कर लिया था। इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने शांतिभंग तक की कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed