फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

भूमि विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला

Thu, 12 Aug 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder
बेलहरा (बाराबंकी)। रिश्तों को कलंकित करते हुए एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई की ही जान ले ली। भूमि विवाद को लेकर मंगलवार रात दो सगे भाईयों में विवाद हो गया। इस दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर हैंडपंप के हत्थे से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाई व उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरा के सलारी वार्ड निवासी कमलेश गौतम (45) की उसके सगे छोटे भाई संतराम से मंगलवार रात में कहासुनी हो गई। इन दोनों के बीच भूमि के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर हैंडपंप के हत्थे से जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

घायल कमलेश को अन्य परिवारीजनों ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां देर रात कमलेश की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी भाई व उसकी पत्नी आशा देवी मौके से भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बे में दो भाइयों में बंटवारे के विवाद में मारपीट हुई थी। इसमें छोटे भाई के हमले से घायल बड़े भाई की लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वार्ड के सभासद प्रदीप मौर्य ने तहरीर दी है जिस पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की जा रही है।
जिस भाई ने पाला उसी ने ली जान
मृतक कमलेश की पत्नी का दस वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। तभी से वह अपने छोटे भाई संतराम के साथ ही रहता था। माता-पिता के देहांत के बाद मृतक कमलेश ने ही छोटे भाई की शादी कराई थी। मृतक अपने छोटे भाई का पूरा खर्च भी उठाने के साथ सुख-दुख में साथ देता था। किसी को क्या पता था कि जिस भाई के साथ इतना कुछ किया वही उसकी हत्या कर देगा। इस घटना से गांव में गम व आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
हत्या आरोपी पति व ससुर को भेजा जेल
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में दहेज के लिए बहू की हत्या के आरोपी पति व ससुर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले विवाहिता का शव कमरे की छत से लटका मिलने पर पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को लोनीकटरा पुलिस ने बेहटा गांव के रवींद्र यादव व इनके पिता रामजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

तीन दिन पहले रवींद्र की पत्नी मोनी मृत अवस्था में कमरे की छत से लटकी मिली थी। सूचना पर मृतक के पिता लखनऊ थाना गोसाईगंज के सूर्यामऊ गांव निवासी रामबाबू ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल में प्रताड़ित करने व हत्या कर शव को छत से लटकाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed