फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mukhtar's cross-examination with ARTO in gangster case completed

Barabanki News: मुख्तार पर गैंगस्टर मामले में एआरटीओ से जिरह पूरी

Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar's cross-examination with ARTO in gangster case completed
बाराबंकी। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी व उसके 12 साथियों पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में बृहस्पतिवार को एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से जबकि उसके साथी जफर उर्फ चंदा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। इस दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने एआरटीओ से जिरह पूरी की। जिरह को मुख्तार बड़े ध्यान से सुनता रहा। अब मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर को होगी।
विज्ञापन



21 मार्च 2013 को बाराबंकी के एआरटीओ में फर्जी दस्तावेज से एक एंबुंलेंस का पंजीकरण हुआ था। मार्च 2021 में यह एंबुलेंस पंजाब की रोपड़ जेल में निरुद्ध रहने के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा प्रयोग करती पाई गई तो दो अप्रैल 2021 को बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ के डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। इसमें मुख्तार अंसारी व 12 अन्य आरोपी बने।
विज्ञापन


इसी केस के आधार पर बीते 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगो के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ था। गैंगस्टर का मामला एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। पेशियां हो रही हैं। बृहस्पतिवार को इसी की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी व संतकबीरनगर जेल में बंद इसी केस के आरोपी जफर उर्फ चंदा को पेश किया। सुनवाई के दौरान एंबुलेंस को लेकर केस दर्ज कराने वाले जिले के तत्कालीन एआरटीओ पंकज कुमार सिंह से मुख्तार के वकीलों ने सवाल किए। जिरह के दौरान एंबुलेंस के पंजीकरण से जुड़ी बातें हुई। आखिरकार एआरटीओ से जिरह पूरी हो गई। कोर्ट ने अग्रिम साक्षी के लिए सुनवाई की तारीख एक सितंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed