फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mukhtar and Zafar appeared, remaining cross-examination with ARTO

Barabanki News: मुख्तार व जफर हुए पेश, एआरटीओ से जिरह शेष

Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 19 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar and Zafar appeared, remaining cross-examination with ARTO
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी पर दर्ज गैंगस्टर के मामले में शनिवार को जिले की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्तार को बांदा जेल से तो दूसरे आरोपी जफर उर्फ चंदा को गाजीपुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। गवाह के रूप में एआरटीओ पंकज कुमार सिंह से बचाव पक्ष की तरफ से जिरह कर उनके बयान दर्ज हुए। जिरह पूरी न हो पाने के कारण विशेष न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन


पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी द्वारा फर्जी कागजातों से पंजीकृत की गई एंबुलेंस का को लेकर 31 मार्च 2021 को तत्कालीन एआरटीओ बाराबंकी पंकज कुमार सिंह ने मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका डॉ. अलका राय पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्तार अंसारी को भी आरोपी बनाया गया था। इसी केस के आधार पर शहर कोतवाली में मुख्तार समेत 13 पर गैंगस्टर लगा था। शनिवार को मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से तो दूसरे आरोपी जफर उर्फ चंदा को गाजीपुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया।
विज्ञापन

बाकी 11 आरोपियों को लेकर अधिवक्ता की ओर से उनकी हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। सुनवाई के दौरान एंबुलेंस के पंजीकरण के संबंध में एआरटीओ पंकज कुमार सिंह के बयान दर्ज किए गए। बचाव पक्ष के वकीलों ने एआरटीओ से जिरह की जो पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed