फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   MPs take three villages

सांसदों ने तीन गांवों को लिया गोद

Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
MPs take three villages
पहले के दो सांसद आदर्श गांवों में भले ही विकास कार्यों का पहिया न घुमा हो लेकिन जिले के तीन सांसदों ने और तीन गांव लेकर उन्हें सांसद आदर्श ग्राम बनाने की ठानी है। इस बार सपा के राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने गृह तहसील सिरौलीगौसपुर के धुसड़िया गांव को आदर्श ग्राम के रूप में चुना है। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने फतेहपुर ब्लॉक के दीन पनाह को आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया है। डॉ. पीएल पुनिया ने हैदरगढ़ तहसील के दतौली चंदा को गोद लिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश पर सांसद को हर वर्ष एक अति पिछड़े गांव का चयन करना होता है। उस गांव को सांसद आदर्श गांव के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाता है। दो साल तक जिला प्रशासन की कार्यवाही में कुछ खास नतीजा नहीं निकला। अब प्रदेश में निजाम बदलने के बाद जिला प्रशासन को मिले सख्त निर्देश पर जिम्मेदार अधिकारियों ने इसमें माथापच्ची शुरू कर दी है।
विज्ञापन


2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री ने हर सांसद को जिले में हर वर्ष एक अति पिछड़े गांव का चयन करना था। इसके लिए भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने सिद्घौर क्षेत्र के ग्राम बुधनई को आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया था। राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने मसौली ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टेरा दौलतपुर का चयन कर उसे गोद लिया था। इन दोनों गांवों में निर्माण कार्य के साथ योजनाओं का लाभ देने के लिए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed