फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mothers learn the ABCs of modern education in the school of experiences

Barabanki News: अनुभवों की पाठशाला में माताओं ने सीखी आधुनिक शिक्षा की एबीसी

Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 11 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mothers learn the ABCs of modern education in the school of experiences
बाराबंकी। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी के उद्घोष और मातृ शक्ति के वंदन के साथ अयोध्या रोड स्थित वेदम वर्ल्ड स्कूल में मातृ दिवस एक अनूठे अंदाज में मनाया गया। रविवार को आयोजित इस भव्य समारोह में माताएं केवल अतिथि नहीं थीं, बल्कि उन्होंने स्वयं विद्यार्थी बनकर विद्यालय की आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को करीब से अनुभव किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष कुमारी रत्ना ने माताओं को बच्चों का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का माताओं को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक मूल्यों का विकास होगा। वहीं, विशिष्ट अतिथि स्टैनफोर्ट प्रीस्कूल के निदेशक दीपक यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या उमा जोशी के नेतृत्व में विद्यालय ने एक अभिनव प्रयोग किया। माताओं को समूहों में बांटकर उन्हें प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की चुनौतियां दी गईं। छात्र-समन्वयकों के मार्गदर्शन में माताओं ने कहानी योग, संवेदी गतिविधियों और नेत्र-हस्त समन्वय जैसी क्रियाओं में हिस्सा लिया। अपनी प्रस्तुतियों में माताओं ने गजब की सृजनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसे देख पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वेदम मदर सर्किल की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य माताओं को विद्यालय की शिक्षण प्रक्रिया से निरंतर जोड़कर एक सशक्त शैक्षिक समुदाय बनाना है। डायरेक्टर-प्रिंसिपल प्रियम शुक्ला ने कहा कि जब मां और विद्यालय साथ मिलते हैं, तब शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित न रहकर जीवन-मूल्यों से समृद्ध हो जाती है।
कार्यक्रम के अंत में भावुक होते हुए अभिभावकों ने कहा,आज हमें महसूस हुआ कि हमारे बच्चे किस प्रकार आनंदपूर्वक सीखते हैं।
हम भी कुछ देर के लिए अपने बचपन में लौट गए वाइस प्रेसिडेंट शिव पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

इस आयोजन में समन्वयक गीतिका सिंह, मनिका कोचर सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समूहों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed