फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   More voters are registered in the panchayat election list than in the assembly election list

Barabanki News: विधानसभा से ज्यादा पंचायत चुनाव की सूची में मतदाता

Mon, 05 Jan 2026 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
More voters are registered in the panchayat election list than in the assembly election list
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में जहां 19 लाख मतदाता बचे हैं, वहीं विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची में 23 लाख मतदाता हो गए हैं। देखा जाए तो करीब चार लाख मतदाता पंचायत चुनाव की सूची में ज्यादा दर्ज हैं। इसको लेकर सवालिया निशान भी उठने लगे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो शहर में रहने के साथ ही गांव में मतदाता बने रहना चाहते हैं। यह वजह है कि दोनों सूचियों में बड़ा अंतर आया है। छह जनवरी को अनंतिम सूची जारी होने वाली है।
विज्ञापन

एसआईआर से पहले विधानसभा की सूची में 23 लाख 31 हजार से अधिक मतदाता थे। हाल में कराए गए एसआईआर के बाद विधानसभा सूची में 19 लाख 57296 मतदाता रह गए हैं। बताया जाता है कि सत्यापन के दौरान पाया गया कि 71,407 मतदाता ऐसे सूची में दर्ज हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। 90,358 मतदाता ऐसे हैं, जिनका कोई अता-पता ही नहीं है। एक लाख 76,695 मतदाता ऐसे हैं, जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। वहीं 27,476 मतदाता डुप्लीकेट की श्रेणी में हैं। कुल तीन लाख 73,175 मतदाता हैं, जो एसआईआर के बाद कम हुए हैं। वहीं पंचायत चुनाव को लेकर विशेष पुनरीक्षण अभियान से पहले मतदाता सूची मेें 22 लाख 75630 मतदाता थे, लेकिन अनंतिम सूची प्रकाशन के बाद 23 लाख 59277 मतदाता हो गए हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो विधानसभा की सूची से पंचायत चुनाव की सूची में करीब चार लाख मतदाता अधिक हैं। एडीएम निरंकार सिंह बताते हैं कि दोनों की अनंतिम सूची छह जनवरी को प्रकाशित होगी, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सूची से नहीं हटे डुप्लीकेट, मृतक और बाहरी मतदाताओं के नाम
सिरौलीगौसपुर। पंचायत चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण के बाद भी ग्राम पंचायत खजुरिया की मतदाता सूची में उमा मिश्रा के दो नाम शामिल हैं। जबकि 10 साल पहले मृतक हुई दुर्गा देवी पत्नी रामदीन का नाम शामिल है। वहीं परिवर्तन कराए गए नाम दुरुस्त नहीं किए गए हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हजरतपुर की मतदाता सूची में नगर पंचायत नवाबगंज के सफदर मेहंदी, मुजफ्फर मेहंदी, नकज मेहंदी, आसमा बानो, हैदर रिजवी, जरगाम रिजवी तथा नगर पंचायत जैदपुर के कमर अहमद, नसरीन फातिमा आदि के नाम जुड़े हैं। गांव के इरफान अहमद ने शिकायत जिलाधिकारी से की है। खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि जांच कर नाम हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed