Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   more than two thousand complaints pending on jan sunwai portal

जनसुनवाई पोर्टल पर दो हजार से अधिक शिकायतें लंबित

Mon, 22 Aug 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
more than two thousand complaints pending on jan sunwai portal
बाराबंकी। जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। जिले के अफसर पूरी तरह से निरंकुश बने हुए हैं। पोर्टल पर दिख रही जिले की स्थिति इसकी पोल खोल रही है। 18 अगस्त तक अलग-अलग संदर्भों की दो हजार 44 शिकायतें लंबित पड़ी हैं, जिनका निस्तारण नहीं किया गया है। इनमें 92 शिकायतें सीएम संदर्भ की हैं। जिसमें दो शिकायतें तो डिफॉल्टर की श्रेणी में आ चुकी हैं।
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनसुनवाई पोर्टल की व्यवस्था की गई थी। इस पर आने वाली शिकायतों का जल्द निस्तारण हो सके, इसके लिए शिकायत को संबंधित विभाग को ऑनलाइन भेज दिया जाता है। जिम्मेदार अफसरों की निगरानी में शिकायत का निस्तारण कर ऑनलाइन रिपोर्ट लगाई जाती है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं है। यही वजह है कि 18 अगस्त तक जनसुनवाई पोर्टल पर आई दो हजार 44 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इनमें मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, तहसील दिवस, मंडलायुक्त, भारत सरकार, पुलिस, राज्यपाल आदि समेत कई अन्य संदर्भों की शिकायतें शामिल हैं। सबसे अधिक पुलिस विभाग की 642 शिकायतें लंबित हैं। वहीं सीएम पोर्टल पर आई 92 शिकायतों का निस्तारण अफसरों द्वारा नहीं किया गया। ईडीएम धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि माह के अंत में समीक्षा होती है। निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदर्भ के प्रकार लंबित शिकायतें
मुंख्यमंत्री - 92
जिलाधिकारी - 746
संपूर्ण समाधान दिवस - 402
पुलिस विभाग - 642
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed