फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   More than 700 bikes sold in ten hours

दस घंटे में बिक गईं 700 से ज्यादा बाइकें

Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 31 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
More than 700 bikes sold in ten hours
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएस-3 मॉडल वाहनों की बिक्री व रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से बंद होने की सूचना मिलते ही गुरुवार से ही एजेंसी मालिकों ने बंपर ऑफर लागू कर दिया। एक बाइक पर 10-15 हजार रुपये की छूट होने की जानकारी होते हुए वाहनों की खरीद पर मानों लूट मच गई।
विज्ञापन


गुरुवार को जहां देर रात तक खरीद फरोख्त का काम चलता रहा वहीं शुक्रवार को भी सभी एजेंसियों पर लोगों की खासी भीड़ दिखाई पड़ी। भीड़ देख कई एजेंसी मालिक शटर डाउन कर अपने चहेतों के नाम रजिस्ट्रेशन कर छूट का लाभ दिलाने में लगे रहे। गाड़ी खरीदने की लालसा में आए सैकड़ों लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

     
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एजेंसियों पर गाड़ी खरीदने के लिए मारामारी मची रही। नोटबंदी का असर एकाएक खत्म होकर बाइक खरीदने के लिए एजेंसियों पर धनतेरस जैसा मजमा लगा रहा। धनतेरस पर लोग अपने मनपसंद की बाइक की बुकिंग कर डिलीवरी लेते थे पर इन दो दिनों में लोग कोई भी बाइक मिल जाए इस जुगाड़ में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह पैसे का बंदोबश्त कर लोग सुबह से ही एजेंसी खुलने का इंतजार करते रहे। हांडा व टीवीएस की एजेंसियों का सुबह ही शटर डाउन हो गया और वहीं हीरो एजेंसी पर लोगों को छूट वाली बाइक खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed