{"_id":"63f8a9e3c3e52faba00981c4","slug":"more-than-50-companies-will-land-in-six-months-barabanki-news-c-13-1-101734-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छह माह में धरातल पर उतरेंगी 50 से ज्यादा कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छह माह में धरातल पर उतरेंगी 50 से ज्यादा कंपनियां
Fri, 24 Feb 2023 05:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
निवेशकों ने शुरू की तैयारियां, सरकारी मदद का इंतजार
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साफ हो जाएगी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आए निवेशों को धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है। अगले छह माह में 50 से ज्यादा निवेशक अपने उद्योगों को शुरू करने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही विभिन्न विभागों की एनओसी लेकर कार्य शुरू कराएंगे। इसके साथ ही उद्योगों की स्थापना के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान और बैंकिंग को लेकर भी निवेशक संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने में जुटे हैं। हालांकि, अगले दो सप्ताह में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।
बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान जिले में 217 निवेशकों ने आठ हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन्हें धरातल पर उतारने के लिए डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर एडीएम की अध्यक्षता वाली समिति मॉनीटरिंग कर रही है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए आए प्रस्तावों का जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। अन्य निवेशों को संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया है, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके।
पशुपालन विभाग में करीब सौ करोड़ निवेश करने वाले 34 निवेशकों से फार्म भरवाना शुरू कर दिया गया है। इनकी जमीनों का भी सत्यापन पूरा करा लिया गया है। डेयरी फ्रेश, वेयर हाउसिंग फैसिलिटी, कॉर्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, गो इंफ्रा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डेन मोल्ड प्लास्ट इंडस्ट्रीज, हाईटेक कंक्रीट प्रोडक्ट, माया एग्रो इंडस्ट्रीज, शालीमार जेम्स, विजय लक्ष्मी इंडस्ट्रीज जैसी तमाम कंपनियों ने उद्योग स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक दर्जन से अधिक निवेशक ऐसे हैं, जिनके पास अभी भूमि की व्यवस्था नहीं है। वह अपना डिमांड लेटर दे चुके हैं। इनका दावा है कि प्रशासन से जमीन मिलते ही उद्योगों की स्थापना शुरू की जाएगी। इस बाबत अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि निवेशकों को उद्योग स्थापित करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा और यथा संभव मदद की जाएगी।