{"_id":"6029789a8ebc3ee8fb040dee","slug":"mopup-round-today-at-25-centers-barabanki-news-lko564876158","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 केंद्रों पर मापअप राउंड आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 केंद्रों पर मापअप राउंड आज
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण से वंचित लोगों के लिए सोमवार से 25 केंद्रों पर मापअप राउंड शुरू हो रहा है। यह मापअप राउंड सोमवार से शुरू होकर दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान 1905 कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसे लेकर विभाग ने सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
मापअप राउंड 15 और 16 फरवरी को जिले के 25 केंद्रों पर सोमवार से संचालित होगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कोरोना के खात्मे के लिए जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। अब तक पांच चरण में करीब 13 हजार कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है।
वहीं, सूची में नाम होने के बाद भी करीब 1905 कर्मी ऐसे हैं जो टीकाकरण से वंचित रह गए। इन्हीं कर्मियों को टीका लगाने के लिए ही मापअप राउंड शुरू किया जा रहा है। इसके तहत इन बचे हुए कर्मियों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करते हुए उन्हें दिशा-निर्देेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिन चिकित्सकों की ड्यूटी आब्जर्वेशन में लगाई गई है, उन्हें पूरी तरह से सतर्क रहने के साथ ही हर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पहले चरण में 16 जनवरी को जिले के चार केंद्रों जिला अस्पताल, सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल, गदिया स्थित मेयो अस्पताल और सीएचसी सतरिख पर 295 कर्मियों को कोरोनारोधी पहला टीका लगाया गया था। अब इन कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज सोमवार को इन केंद्रों पर दी जाएगी।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में दो दिवसीय मापअप राउंड 15 फरवरी से शुरू हो रहा है, इसके लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिन्हें पहले चरण में कोरोनारोधी टीका लगा था उन्हें जिले के चार अस्पतालों में दूसरी डोज दी जाएगी। इसे लेकर सभी प्रकार की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।