{"_id":"6949a46e628bc03e0f0c88fe","slug":"mohini-came-first-in-poetry-recitation-while-rushda-topped-in-essay-writing-barabanki-news-c-315-1-brp1005-154680-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: काव्यपाठ में मोहिनी तो निबंध में रुशदा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: काव्यपाठ में मोहिनी तो निबंध में रुशदा रहीं अव्वल
Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के राधाकृष्णन सभागार में जिला स्तरीय निबंध लेखन एवं एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में जमीलुर्रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा उम्मे रुशदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की छात्रा रशा बानो द्वितीय तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र सईद तृतीय स्थान पर रहे।
एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में जमीलुर्रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की मोहिनी गोस्वामी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र मोहित कुमार द्वितीय तथा पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा इल्मा बानो तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आगामी 25 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रबुद्ध कुमार त्रिपाठी, अंकित कुमार तिवारी, प्रवीन कुमार मिश्र शामिल रहे। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश त्रिपाठी, त्रिलोकीनाथ, मनोरमा चौरसिया,सुशील कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।