फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   moe than 60 prd jawan job in danger due to wrong date of birth issue

60 से अधिक पीआरडी जवानों की नौकरी फंसी

Thu, 18 Aug 2022 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
moe than 60 prd jawan job in danger due to wrong date of birth issue
बाराबंकी। जिले के 60 से अधिक पीआरडी जवानों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। ऑनलाइन फीडिंग के लिए जब इन जवानों के कागजात चेक हुए तो जो खुलासा हुआ उसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। अंक पत्रों से जन्मतिथि का मिलान हुआ तो 60 से अधिक पीआरडीकर्मी ऐसे पाए गए जिन की नौकरी की शुरुआत नाबालिग अवस्था में होनी पाई गई।
विज्ञापन

विभाग ने इनकी सूची निदेशालय को भेज दी है। इन कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। इन्हें ड्यूटी देना भी बंद कर दिया गया है। इससे हड़कंप मचा है। पीआरडी जवान युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के कर्मचारी होते हैं।
विज्ञापन

होमगार्ड की तरह यह भी बावर्दी ड्यूटी करते हैं। जिले में 400 से अधिक पीआरडी जवान है। अप्रैल माह के बात पीआरडी जवानों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने का आदेश आया। इसके बाद युवा कल्याण एवं प्रादेशिक जल विभाग ने अपने सभी पीआरडी जवानों से उनके शैक्षिक कागजात मांगे ताकि उनकी फीडिंग हो सके और ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 400 पीआरडी जवानों के अंकपत्र व अन्य कागजात चेक किए गए तो विभागीय अधिकारी दंग रह गए। इनमें 60 से अधिक की पीआरडी जवानों के अंक पत्र में दर्ज जन्मतिथि यह बता रही थी कि उन्हे नाबालिग अवस्था में ही नौकरी मिल गई थी। यह जानकारी इन कर्मचारियों को देते हुए इनकी सूची बनाई गई और उपनिदेशक के माध्यम से पूरी जानकारी निदेशालय भेजी गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार इन कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। इसका खुलासा होने के बाद पीआरडी कर्मी विकास भवन दफ्तर स्थित विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई कर्मचारियों ने बताया कि जब पीआरडी जवान के रूप में नौकरी मिली थी तो उम्र ऐसे ही पूछ ली गई थी। फिलहाल अपनी नौकरी बचाने के लिए यह सभी कर्मचारी अब जुगाड़ लगा रहे हैं।
60 से अधिक पीआरडी जवान अंडर एज मिले हैं। इनकी सूची निदेशालय को भिजवा दी गई है। अब जैसा आदेश मिलेगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
प्रबोध कुमार, जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed