फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   model village

प्रत्येक ब्लॉक में बनेंगे दस मॉडल गांव

Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
model village
बाराबंकी। गांवों में भी अब शहर जैसी सुविधाएं देखने को मिलेंगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का प्रयास शुरू किया जा रहा है। सीडीओ एकता सिंह ने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाया है। इसके बाद ग्राम प्रधान की मदद से अफसरों ने इसके लिए काम शुरू किया है। इन गांवों में मूलभूूत सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।
विज्ञापन

जिले में 15 ब्लॉक व 1161 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर लगातार विकास कार्य कराए जाते हैं। गांव में नाली, खड़ंजा से लेकर पेयजल आदि के इंतजाम किए जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर गांवों की हालत काफी बदहाल है। गांवों की दशा सुधारने के लिए अब जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 10-10 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे गांवों को चिह्नित किया जा रहा है जहां के प्रधान जागरूक हैं और विकास कार्य कराने में अफसरों का सहयोग करते हैं। इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके लिए जहां कवर्ड नाला व नाली बनेंगे वहीं बेहतर पेयजल इंतजाम के साथ साफ सफाई व स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और इन कैमरों की मॉनीटरिंग पंचायत भवन से होगी। इसके साथ ही प्रयास होगा कि इन गांवों को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवैयाबाद को माना रोल मॉडल
देवा ब्लॉक की ग्राम सभा पवैयाबाद में व्याप्त सुविधाओं को देखते हुए सीडीओ ने जिले में बनने वाले मॉडल गांवों में इसी तर्ज पर काम करवाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। बृहस्पतिवार को सीडीओ एकता सिंह ने पवैैयाबाद गांव पहुंचकर वहां बने कॉमन सर्विस सेंटर, मिनी सचिवालय, ओपन जिम, लाइब्रेरी, प्राथमिक स्कूल में बने भोजन शेड सहित अन्य कार्यों को देखा।
उन्होंने बीडीओ से अपने ब्लॉक के गांवों में पवैयाबाद की तरह विकास कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे, ढकी नालियां, कंपोस्ट पिट आदि को भी देखा। यहां मिनी सचिवालय में सीडीओ ने जिले के समस्त बीडीओ व एडीओ पंचायत के साथ बैठक कर कहा कि गांव को विकसित करने के लिए अन्य जरूरत की चीजों का भी निर्माण कराया जाए। उन्होंने हर ब्लॉक में पवैयाबाद की तरह से गांव विकसित करने की बात कही।

देवा ब्लॉक के पवैयाबाद गांव में शहर की जैसी सुविधाएं देखने को मिली हैं। यहां आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही कूड़ा उठाने के भी अच्छे इंतजाम हैं। गांव को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त रखा गया है और गांव पूरी तरह से ओडीएफ भी है। इसी तर्ज पर जिले के प्रत्येक ब्लॉक के 10-10 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
-एकता सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed