{"_id":"61d4a30c4ddb8b2a995fb701","slug":"mockdrill-barabanki-news-lko612014750","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल के जरिए परखी कोरोना से निपटने की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल के जरिए परखी कोरोना से निपटने की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के साथ ही इससे निपटने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मंगलवार जिले की नोडल और स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त निदेशक डॉ. अनीता सोनी ने अस्पतालों में चल रहे मॉकड्रिल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला अस्पताल में डॉ. एसके सिंह की देखरेख में मॉकड्रिल हुआ। इस दौरान कोविड मरीज को किस प्रकार से भर्ती कर उपचार कराना है, इस बात की जानकारी दी गई। इसके अलावा हिंद अस्पताल में डॉ. सीएस तिवारी, डॉ. अभिनव और डॉ. ऐश्वर्या के नेतृत्व में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
इस दौरान एंबुलेंस के जरिए कोविड मरीज को लाकर कोविड वार्ड में भर्ती करा डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। वहीं एल-3 बनाए गए मेयो अस्पताल में भी मॉकड्रिल हुआ। इस बीच पहुंची जिले की नोडल अधिकारी डॉ. अनीता सोनी ने तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड एवं कंट्रोल केंद्र में कार्य करने वाले कर्मचारियों से बात कर समीक्षा की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. उपांत राव, डॉ. अवधेश मौर्या आदि मौजूद रहे।