फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mockdrill

तीसरी लहर से बचाव को मॉकड्रिल से परखी तैयारियां

Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
mockdrill
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए शुक्रवार को जिले के सात अस्पतालों में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंच तैयारियां को परखा और जो कमियां नजर आईं उनमें सुधार के आदेश दिए। कहा कि मॉकड्रिल में जिस तरह से बच्चे को इलाज की सुविधा दी गई है यदि हकीकत में ऐसा ही तरीका अपनाया गया तो बच्चों का इलाज करना हम सभी के लिए बेहद आसान होगा।
विज्ञापन

जिले के संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सीएचसी त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, बड़ागांव, फतेहपुर और सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल तथा गदिया स्थित मेयो अस्पताल में शुक्रवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य के साथ संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके सिंह की देखरेख में मॉकड्रिक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान एक बच्चे को स्ट्रेचर पर लेकर कर्मचारी अस्पताल पहुंचते हैं। जिसे कोविड संक्रमित होने की आशंका पर तुरंत पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया जाता है। इस दौरान बच्चे का ऑक्सीजन लेवल, बच्चे का वजन, बुखार का तापमान, पल्स रेट आदि की जांच की जाती है। डॉक्टर एसके सिंह मौके पर मौजूद रहकर स्टाफ को बराबर बताते रहते हैं कि अब उन्हें क्या करना है और बच्चे को कब कौन सी दवा देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान जितनी तेजी दिखाई गई यदि हकीकत में बच्चों के इलाज को लेकर इतनी ही तत्परता दिखाई गई तो कोरोना की तीसरी लहर के असर का बच्चों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान यहां पर सभी तैयारियां पूरी दिखाई दी हैं।

फिलहाल जो कमियां नजर आई हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए गए हैं। इस मौके पर सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. स्मृति आहूजा, डॉ. आरबीराम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed