{"_id":"624f3b08696b4e056e024c96","slug":"mlc-election-barabanki-news-lko6250909136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को लेकर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को लेकर आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को ब्लॉकों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एडीएम राकेश सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।
एमएलसी चुनाव को लेकर इस बार भाजपा, सपा व निर्दलीय समेत तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी 15 ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में 2854 जनप्रतिनिधि मतदाता भाग लें सकेंगे। मतदान को लेकर सुुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया है जबकि सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ के पास रहेगी।
मतदान के एक दिन पहले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार से 15 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉकों के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि दो अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पर हर समय तैयार रहेंगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एडीएम राकेश सिंह ने सभी उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। एडीएम ने सभी को चुनाव आयोग की गाइड लाइन की जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
दो दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें
एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर शराब की दुकानें दो दिन बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश के अनुसार शराब की दुकानें बृहस्पतिवार की शाम से शनिवार की शाम मतदान समाप्त होने तक बंद रहेंगी। सभी थाना प्रभारियों को निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।