फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mla

जिले में अब तक चुने गए 130 विधायक

Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
mla
बाराबंकी। आजादी के बाद से लेकर आज तक जिले में 130 विधायक निर्वाचित हुए। इनमें कोई दो, कोई तीन तो कोई छह-छह बार विधायक बना। विधायक के पदों पर हमेशा पुरुषों का ही दबदबा रहा। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक केवल नौ बार ही महिलाएं विधायक बनीं। इनमें से सिर्फ एक ही महिला दो बार निर्वाचित हुई।
विज्ञापन

आजादी के बाद पहली विधानसभा का गठन सन् 1952 में हुआ। इनमें कई सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1957 में प्रतापगंज क्षेत्र से बिंदुमती दास विधायक बनीं। इसके बाद वर्ष 1969 में जिले की हैदरगढ़ सीट से कांग्रेस से हमीदा हबीबुल्ला निर्वाचित हुई। 1974 में मसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मोहसिना किदवई विधायक निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

1980 में नवाबगंज सीट से पार्वती देवी जनता-एस चरण सिंह पार्टी से विधायक बनीं। 1993 में रामनगर सीट पर भाजपा से राजलक्ष्मी वर्मा विधायक निर्वाचित हुईं। 2002 में चौदहवीं विधानसभा के गठन को लेकर हुए चुनाव में जिले को दो महिला विधायक मिलीं। रामनगर सीट से भाजपा की उम्मीदवार राजलक्ष्मी वर्मा व फतेहपुर से भी भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत विधायक चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 2007 में भी सिद्घौर विधानसभा क्षेत्र से सांसद व विधायक रहे स्वर्गीय कमला प्रसाद रावत की पत्नी धर्मी रावत विधायक बनीं तो फतेहपुर से बसपा से मीता गौतम विधायक चुनी गईं। इसके बाद से जिले को महिला विधायक नहीं मिली। हालांकि राजरानी आज जिले की पहली नागरिक अर्थात जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। (संवाद)

चार सदनों की सदस्य रह चुकीं मोहसिना
भले ही बाराबंकी जिले में महिला नेताओं पर दांव लगाने में राजनीतिक दल पीछे रहे हों मगर जिले की निवासी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई पहली ऐसी महिला नेता हैं जो चारों सदन में रहीं। विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद व राज्यसभा सदस्य रहीं मोहसिना किदवई के कारण बाराबंकी की धमक केंद्र तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed