फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Missing girl murdered, dead body found in a field in Barabanki.

बाराबंकी में लापता युवती की गला घोंटकर हत्या, खेत में मिला शव

Mon, 18 Jan 2021 05:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Missing girl murdered, dead body found in a field in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह घर से लापता हुई युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव शाम को गांव के बाहर एक खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर एसपी भी मौके पर पहुंचे, कहा कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। दलित युवती की हत्या के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के बाहर खेत में रविवार शाम को एक 22 वर्षीय युवती का शव पाया गया। युवती का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती के शव की शिनाख्त कराई। वह कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। जिस खेत मेें युवती का शव मिला है, उससे गांव की दूरी करीब चार सौ मीटर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित कर दी। दलित परिवार की युवती की हत्या और शिनाख्त होने के बाद उसके गांव में कोहराम मच गया है। युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि युवती सुबह नौ बजे घर से लापता हो गई थी। उसके बाद लौटने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन परिवारीजनों ने इसकी कोई शिकायत पुलिस से नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी युवती कई बार अपने घर से लापता हो चुकी है। परिवारीजनों का कहना है कि युवती के कपड़े अस्तव्यस्त हैं जिससे उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जैदपुर विधायक गौरव रावत गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढ़स बंधाया।


एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि रविवार सुबह नौ बजे घर से निकली एक युवती का शव शाम को गांव के बाहर खेत में मिला है। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं जिससे उसकी गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। फिलहाल मामले की जांच के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed