{"_id":"6878f19e054cb7898f0cdc0c","slug":"missing-businessman-and-his-family-have-not-been-traced-in-barabanki-even-after-five-days-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पांच दिन बाद भी लापता कारोबारी और उसके परिवार का नहीं चला पता, CCTV में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाता दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पांच दिन बाद भी लापता कारोबारी और उसके परिवार का नहीं चला पता, CCTV में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाता दिखा
Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:20 PM IST
सार
बाराबंकी में लापता कारोबारी और उसके परिवार का पांच दिन बाद भी नहीं पता चला। पुलिस जांच में तीन दिन पहले CCTV में एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाता दिखा। इसके बाद फिर से लापता है।
विज्ञापन
गाड़ी में तेल भरवाता कारोबारी
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज से
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में पांच दिन से लापता खाद्य तेल कारोबारी आजम, उनकी पत्नी हाशमी बानो और पांच मासूम बच्चों का बृहस्पतिवार दोपहर तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सात लोगों का यह पूरा परिवार कहां गया, इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी तक नाकाम है। मामला जितना संवेदनशील है, उतना ही रहस्यमय भी बनता जा रहा है।
विज्ञापन
मामला कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव का है। पुलिस ने लखनऊ से कुर्सी की ओर जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इनमें से एक पेट्रोल पंप के कैमरे में सोमवार की रात 9:20 बजे आजम अपने माल वाहन में ईंधन भरवाता दिखा। कुछ देर बाद वह लखनऊ की ओर जाता नजर आया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
आजम के परिजन भी उनकी गुमशुदगी पर कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। पिता का कहना है कि आजम का परिवार से कोई विशेष संबंध नहीं था। वह उनसे अलग रहता था। पुलिस को शक है कि मामला पारिवारिक विवाद या वित्तीय तनाव से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, आजम पर लाखों रुपये का कर्ज है। वह हाल के महीनों में मानसिक दबाव में था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विशेष टीम परिवार की तलाश में लगी हुई है। तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है।
गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। क्या यह आत्मगोपन है, या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा? इन सवालों का जवाब अभी बाकी है। पुलिस की जांच रिपोर्ट और मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन