फॉर्म हाउस में घुसकर लूटपाट: दंपती और नौकर को बंधक बनाकर पीटा; लाखों का माल लेकर मालिक की कार से बदमाश फरार
बदमाशों ने फॉर्म हाउस में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दंपती और नौकर को बंधक बनाकर पीटा। असलहा दिखाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूटकर मालिक की ही कार से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बुधवार रात बदमाशों ने एक फार्म हाउस में धावा बोला। मालिक, उनकी पत्नी और नौकर को बंधक बनाकर पीटा। असलहा दिखाकर दंपती को धमकाया। इसके बाद तीन लाख रुपये नकद, जेवर और अन्य कीमती सामान लूटकर दंपती की ही कार से फरार हो गए। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।
घटना रामनगर थाना क्षेत्र के जुरौंडा गांव की है। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। वारदात में किसी जानकार व्यक्ति के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने 283 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- आठ साल में दी गईं 8.5 लाख नौकरी
फार्म हाउस मालिक और नौकर गंभीर रूप से घायल
हमले में फार्म हाउस के मालिक बाबूलाल (50) (जो मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं) और बिहार निवासी नौकर अजय (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश
घटना के दौरान फार्म हाउस मालिक की पत्नी खुशी (35) ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ भी करने की कोशिश की। बदमाशों से बचने के लिए उन्होंने किसी तरह खुद को एक कमरे में बंदकर अपनी इज्जत और जान बचाई। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.