{"_id":"6ab187fe0863187d8e0e75de","slug":"no-room-on-trains-ahead-of-the-festival-migrants-anxiety-rises-barabanki-news-c-315-1-brp1006-179918-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो रूम, प्रवासियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: त्योहार से पहले ट्रेनों में नो रूम, प्रवासियों की बढ़ी चिंता
Tue, 22 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ से पहले ही रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। प्रमुख ट्रेनों में नवंबर तक नो रूम या लंबी वेटिंग चल रही है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों से घर लौटने वाले प्रवासियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। त्योहार के दौरान स्पेशल ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना है।
लखनऊ से बाराबंकी रेलवे स्टेशन के बाद रेलमार्ग दो दिशाओं में बंट जाता है। एक मार्ग गोंडा और दूसरा अयोध्या की ओर जाता है। इन दोनों रूटों पर रोजाना 100 से अधिक ट्रेनें चलती हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। त्योहार से पहले ही कई प्रमुख ट्रेनों में नवंबर तक कन्फर्म आरक्षण उपलब्ध नहीं है।
गरीब रथ में 13 नवंबर, बिहार संपर्क क्रांति में 15 नवंबर, वैशाली में पांच नवंबर और आम्रपाली में कन्फर्म आरक्षण नहीं है। अवध-असम एक्सप्रेस में करीब 60 दिनों तक नो रूम है। बाघ एक्सप्रेस में 13 नवंबर, पवन एक्सप्रेस में 10 नवंबर और गोरखधाम एक्सप्रेस में नौ नवंबर तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में 31 अक्तूबर, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 नवंबर और गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में 15 नवंबर तक आरक्षण फुल है। अमृतसर से चलने वाली 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस में चार नवंबर तक 104 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
बाराबंकी रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरुण रायजादा ने बताया कि रेलवे त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। कई स्पेशल ट्रेनों का बाराबंकी में ठहराव भी सुनिश्चित हुआ है।
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का बाराबंकी में ठहराव
त्योहारों को देखते हुए न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर और गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का बाराबंकी में ठहराव तय किया गया है। गाड़ी संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर और 05741 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से 08:30 बजे रवाना होकर ट्रेन सिलीगुड़ी, अररिया, कटिहार, छपरा, गोरखपुर और अयोध्या धाम होते हुए रात 08:10 बजे बाराबंकी पहुंचेगी और 09:10 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में सोमवार को गोमतीनगर से 12:20 बजे चलकर 13:25 बजे बाराबंकी और 17:40 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।