फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minor cut, water coming to colony

आबादी तक पहुंचा कटी माइनर का पानी

Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor cut, water coming to colony
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

चार दिन पहले कटी माइनर की पटान नहीं कराई गई जिससे पानी गांव की आबादी तक पहुंच रहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता से शिकायत की गई लेकिन माइनर की पटरी दुरुस्त नहीं कराई गई।  

विज्ञापन


त्रिलोकपुर गांव के निकट रविवार की रात को माइनर नहर की पटरी कटने से पानी किसानों के खेत में भर गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग नहर पटरी को दुरुस्त नहीं करा सका है। नहर का पानी गांव के निकट तालाब में भर रहा है। तालाब भरने के बाद पानी किसानों के खेत से होकर गांव की आबादी तक पहुंच गया है। गांव के निवासी श्रवण बाजपेई, भगवान दास, गोले, राजकुमार, इंद्रमणि आदि ने कहा तालाब भरने के बाद नहर का पानी खेत व गांव की आबादी तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


नहर की पटरी दुरुस्त नहीं होने पर कई किसानो की मेंथ की खड़ी फसल बर्बाद होने की आशंका है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शैलेंद्र तिवारी ने कहा कटी पटरी को शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा। गांव के तालाब में पानी भरने के लिए कुछ ग्रामीणों द्वारा नहर को काटने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed