फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   milk sample

दूध के तीन नमूने भरकर जांच को भेजे

Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
milk sample
बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को दूध में मिलावट की जांच करने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत टीम ने चिनहट रोड पर दूध विक्रेताओं को रोककर जांच की और तीन नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। इस कार्रवाई से कई दूधिए भरे कैन छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में देवा-चिनहट रोड पर माती के निकट जांच की गई। इस रोड से दूध लेकर लखनऊ जा रहे कई दूधियों को रोककर टीम ने पड़ताल की। इससे अन्य दूधियों में हड़कंप मच गया और वे भाग निकले। इस कोशिश में कई दूधिए अपने भरे कैन तक छोड़ गए। टीम ने पड़ताल के दौरान चंदौली निवासी अमर यादव, बस्ती निवासी लवलेश द्विवेदी और टांईकला निवासी राम प्रताप से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। अभिहीत अधिकारी डॉ. टीआर रावत ने बताया कि शासन के आदेश पर मिश्रित दूध की जांच के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। तीन दूधियों से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह, अनिल पाल, ओमकार यादव, कमल कुमार, आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक माह बाद शुरू हुई जांच
जिले में मिश्रित दूध के खिलाफ एफएसडीए ने करीब एक माह बाद अभियान चलाया है। एक माह पहले कुर्सी इलाके में अभियान के दौरान दूध के चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए थे। उनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed