फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Middleman in the purchase of wheat will continue to dominate

गेहूं खरीद में हावी रहेंगे बिचौलिये

Sun, 03 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 03 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Middleman in the purchase of wheat will continue to dominate
गेहूं खरीद - फोटो : symbolic photo
खरीद में लगाई गई सरकारी एजेंसियाें के लिए बिचौलिये रीढ़ की हड्डी से कम नहीं होते हैं। इनके बिना आज तक कोई भी खरीद नहीं हो सकी है क्योंकि क्रय केंद्र प्रभारियों की आय का एक मात्र साधन यही होते हैं। इस बार भी गेहूं खरीद में बिचौलिये हावी न रहे ऐसा संभव नहीं है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा समर्थन मूल्य घोषित किए जाने के साथ ही बिचौलिये भी सक्रिय हो गए हैं। जबकि सरकारी केंद्रों पर अपना उत्पाद बेचने के लिए किसान केंद्रों के चक्कर काटते रहते हैं और थक हार कर अपना उत्पाद बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेच देते हैं। 
विज्ञापन



गेहूं की खरीद इस वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। विपणन शाखा समेत करीब आठ एजेंसियां गेहूं की खरीद में लगाई गई हैं। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए इन एजेंसियों ने 87 गेहूं खरीद केंद्र खोले हैं। खरीद एजेंसियों का दावा है कि वह सीधे किसानों से गेहूं की खरीद करेगी। यदि बिचौलिये हावी होने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर हैं क्रय केंद्र प्रभारियों की शह पर ही बिचौलिये किसानों का शोषण करते हैं। जिस गेहूं को मानक के विपरीत बताकर केंद्र से वापस किया जाएगा वही गेहूं यही बिचौलिये किसानों से औने-पौने दामों पर खरीदेंगे और इसके बाद खसरा, खतौनी या किसान बही लगाकर क्रय केंद्र पर घोषित समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति क्विंटल में बेच देंगे।

बिचौलियों के बिना गेहूं की खरीद हो पाना संभव नहीं है। क्योंकि क्रय केंद्र प्रभारियों की एकमात्र आय का साधन यही बिचौलिए होते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed