फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mercury 43, the roads lies at the silence

पारा 43 पर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 23 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 23 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mercury 43, the roads lies at the silence
बाराबंकी में शुक्रवार को कड़ी धूप से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से बच्चे को घर ले जाती मां। - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप व गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी तापमान 43 डिग्री रहा। तेज लू के चलते लोगों की मुसीबत बढ़ी रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं बाजारों में भी भीड़ बहुत कम दिखी।
विज्ञापन


लोग राहत के लिए घर से निकलना पसंद नहीं करते लेकिन दोपहर तक घर के कमरे भी गर्म हो उठते हैं। कूलर भी कोई खास असर नहीं दिखा रहे हैं। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ठंडी हवा से लोगों ने ताजगी महसूस की लेकिन समय बढ़ने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ता रहा। आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे। लोगों ने गर्मी से राहत के लिए पेड़ों की छांव का सहारा लिया लेकिन सब बेअसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। आर्र्दता अधिकतम 52 फीसद व न्यूनतम 25 फीसद रही जबकि हवा 11.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed