फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   measles spread in the village, 50 ill

धमसड़ गांव में फैला खसरा, 50 बीमार

Sun, 20 Mar 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
measles spread in the village, 50 ill
बानपुर में खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
धमसड़ गांव में खसरे फैला है। इसकी चपेट में गांव के 50 लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते लोगों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों से ही उपचार कराया जा रहा है। लोगों कहना है कि सूचना व शिकायत दोनों विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची।
विज्ञापन


सीएचसी फतेहपुर क्षेत्र के धमसड़ गांव में पिछले करीब एक माह से खसरे का प्रकोप है। जिसकी चपेट में आकर गांव के महिला, पुरुष व बच्चों समेत 50 लोग बीमार हैं। बीमारी से गांव की रेशू (18), ऋषभ (16), अंकित (22), जानकी (40), गीतादेवी (45), मुस्कान (14), अंकुर (15), सोनम (14), निशा (3), सगीर (10), मेराज (9), अफजल (8), जाहिदा (30), आसिफ (7), साइमा (7), आशिब (5), आयशा (5), साहिल (7), फरजाना (7), शबाना (10) समेत 50 लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इनमें कई लोगों का उपचार स्थानीय चिकित्सकाें के यहां चल रहा है। बीमारी से पीड़ित लोगों ने बताया कि गांव में खसरा फैलने की शिकायत कई बार अधिकारियों व सीएचसी और पीएचसी पर दी गई है। लेकिन उपचार के लिए एक माह में कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कार्यरत एएनएम नीलम वर्मा ने भी गांव में दवाई बंटवाई न ही अपने अधिकारियों को इसकी कोई सूचना दी। गंदगी से फैल रहा संक्रामक रोग ः गांव में गंदगी की भरमार है। यहां पर नालियां बजबजा रही हैं तो गांव के भीतर ही जगह-जगह कूड़े के ढेर है। मौसम परिवर्तन के चलते यहां संक्रमक रोगों का खतरा भी बढ़ रहा है।


लोगों का कहना है कि गांव में गंदगी के चलते खसरे का प्रकोप है। गांव की साफ-सफाई के लिए नियमित रूप से सफाई कर्मी  भी नहीं आते। ब्लॉक पर भी सफाई के लिए कई बार कहा गया लेकिन अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed