{"_id":"61706b94a80a3c4a7461bc9a","slug":"may-rain-and-cyclone-be-declared-a-disaster-barabanki-news-lko600938656","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और चक्रवात घोषित हो दैवी आपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और चक्रवात घोषित हो दैवी आपदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और चक्रवात घोषित हो दैवी आपदा
फोटो:-24
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने बुधवार को जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए अपनी समस्याएं शासन के सामने रखीं।
उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। खेतों में खड़ी और पड़ीं दोनों फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। किसान पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है। सरकार इस बारिश और चक्रवात को दैवी आपदा घोषित करे और फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करे तथा किसानों का कर्ज भी माफ किया जाए। उन्होंने मांग की कि जिलाधिकारी द्वारा उच्च स्तरीय टीमें गठित कर फसलों के नुकसान का सर्वे करवाया जाए।
किसान नेता सनत वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अक्तूबर से धान की खरीद प्रारंभ हो गई थी परंतु इस वर्ष अभी तक अधिकारियों ने धान क्रय केंद्रों का निर्धारण तक नहीं किया है। धान क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध करवाई जाए और पंजीकरण में किसानों को होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर कमालुद्दीन, सुधाकर वर्मा, संदीप वर्मा, दीपू, उत्तम, रामानन्द व मुकेश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)