{"_id":"61dc8b6714a02a7176305e73","slug":"mashal-railly-barabanki-news-lko6129072175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करेगी मशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करेगी मशाल रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने और उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता सहभागिता तथा मतदाता साक्षरता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत एक मशाल रैली का शुभारंभ किया गया।
इस रैली में एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स के साथ विभिन्न अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। यह रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर पुलिस लाइन, छाया चौराहा होते हुए निकली। यह रैली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों का भ्रमण करती हुई राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के दिन समाप्त होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को जिले के सभी मतदाताओं से मतदान करने का संदेश देती हुई एक मुहर भी जारी की गई है। जिसका प्रयोग जिले के सभी शासकीय, अर्ध शासकीय विभागों, बैंकों, वाणिज्यिक एवं व्यापारिक संस्थाओं से प्रतिदिन किए जाने वाले पत्राचार तथा जारी किये जाने वाले बिल वाउचर पर अनिवार्य रुप से किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण किया जाएगा और मतदाता जागरूकता संबंधी होर्डिंग प्रत्येक निकाय, ब्लॉक तथा तहसीलों में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गांवों में गठित निगरानी समिति के साथ मतदाता जागरूकता समिति मतदाताओं के घर जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराते हुए कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखकर मतदाता जागरूकता संबंधी सभी गतिविधियों को संचालित कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम सदर, डीआईओएस, आशीष पाठक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।